न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

IAS Vijay Dayaram: रविवार की छुट्टी में ही जॉइनिंग, GPM के नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जानिए कौन हैं विजय दयाराम, बलरामपुर व बस्तर के रह चुके हैं कलेक्टर

IAS Vijay Dayaram : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के नए कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार को अवकाश के दिन ही कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत कर दी। जानिए 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम का अब तक का प्रशासनिक सफर

July 12, 2026 11:57 AM
---Advertisement---

IAS Vijay Dayaram: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार को शासकीय अवकाश होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व कलेक्टर संतोष देवांगन का स्थान लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर जिले के प्रशासनिक कार्यों और प्राथमिकताओं पर चर्चा भी की।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम अमित बेग सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी विजय दयाराम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आठवें कलेक्टर हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ जिले के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।

जानिए कौन हैं IAS विजय दयाराम

आईएएस विजय दयाराम छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा के शुरुआती दौर में उन्होंने रामानुजगंज, वाड्रफनगर और राजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद वे बलरामपुर-रामानुजगंज व बस्तर जिले के कलेक्टर भी रहे। दो बड़े जिलों की कमान संभालने के बाद अब उन्हें जीपीएम जैसे छोटे जिले की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन संचालक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कमान संभालने के साथ ही लोगों को उनसे बेहतर प्रशासन, तेज विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान की उम्मीद है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment