न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG.. बड़ी खबर : बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, एक महीने में दूसरी बड़ी घटना होने से मचा हड़कंप,सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था!

July 15, 2026 9:57 AM
---Advertisement---

अंबिकापुर,15 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी और हैरान करने वाली ख़बर आ रही है,जानकारी के मुताबिक यहां शहर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं,बताया जा रहा है कि सभी बालक पिछले दरवाजे में लगे लोहे की रॉड को फैलाकर बाहर निकला और पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले,इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं मामले की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दे दी गई है,जिसके बाद पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि एक महीने के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना है, इससे पहले भी 11 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे, हालांकि बाद उनका तलाश कर लिया गया था,वहीं लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं मामले में फिलहाल पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है, साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं फरार बालकों की तलाश जारी है। वहीं घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की भी संभावना जताई जा रही है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment