न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Road Accident: पति-पत्नी की सड़क हादसे में चली गई जान, भाई के अंतिम संस्कार में ससुराल से लौटने के दौरान हादसा

धमतरी के मगरलोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

July 17, 2026 9:28 AM
---Advertisement---

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दंपती की जान चली गयी। यह हादसा मगरलोड थाना क्षेत्र के पंडरीपानी और खड़मा गांव के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अपने बड़े भाई के निधन की सूचना मिली। इसके बाद दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव लौट रहे थे।

रास्ते में पंडरीपानी और खड़मा गांव के बीच उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। संबंधित वाहन की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment