न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Education News: प्राचार्य पर बड़ा एक्शन, रिलीविंग के बाद भी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे प्राचार्य, अनुशासनहीनता बताते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी। DEO ने कलेक्टर को वेतन आहरण रोकने का प्रस्ताव भेजा।

July 23, 2026 10:50 AM
---Advertisement---11

Teacher News। विवादों में घिरे प्रचार्य एलपी पटेल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अनुशासनहीनता के मामले में प्राचार्य एलपी पटेल के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गयी है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का पूरा मामला जहां, स्कूल प्राचार्य एलपी पटेल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की पहल की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शासकीय हाई स्कूल दादरस, बरमकेला के प्राचार्य एल.पी. पटेल का वेतन आहरण रोकने का पत्र कलेक्टर को भेजा है।

23 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, कलेक्टर कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। विभाग का कहना है कि संबंधित प्राचार्य को पूर्व आदेश के तहत दूसरे विद्यालय में संलग्न किया गया था और बाद में उन्हें विधिवत कार्यमुक्त भी कर दिया गया, लेकिन उन्होंने नई संस्था में जाकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

22 जून को हुए थे कार्यमुक्त

पत्र के अनुसार, 19 जून 2026 को जारी आदेश के तहत प्राचार्य एल.पी. पटेल को शासकीय हाई स्कूल दानसरा में संलग्न किया गया था। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 22 जून 2026 को उन्हें कार्यमुक्त कर संबंधित संस्था में भेज दिया गया, लेकिन विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने वहां जॉइनिंग नहीं की।

DEO ने बताया अनुशासनहीनता

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि संबंधित अधिकारी का यह व्यवहार अनुशासनहीनता, कदाचार और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। इसलिए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाने की अनुशंसा की गई है। अब इस मामले में कलेक्टर स्तर पर परीक्षण के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment