न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Teacher Transfer News: शिक्षकों के तबादले की और भी लिस्ट वायरल, 100 से ज्यादा नाम शामिल; व्याख्याता से प्रधान पाठक तक हुए ट्रांसफर

August 10, 2026 5:44 AM
Teacher Transfer News FILE PHOTO
---Advertisement---11

Teacher Transfer News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को शिक्षकों के तबादले की करीब 500 से 600 नामों वाली सूची सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर 4-5 और नई तबादला सूची वायरल हो रही है। इस सूची में अलग-अलग आदेशों के तहत 100 से ज्यादा शिक्षकों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।नई सूची में सिर्फ शिक्षक और सहायक शिक्षक ही नहीं, बल्कि व्याख्याता, सहायक शिक्षक विज्ञान, शिक्षक और प्रधान पाठक जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के तबादले की जानकारी भी सामने आई है।

अलग-अलग आदेशों में जारी हुई तबादला सूची

ये आदेश उस वक्त सामने आया है, जब शनिवार को सामने आयी तबादला सूची के बाद शिक्षकों का बड़ा तबका नाराज है। शिक्षक संगठन इसे लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी में है। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने तो खुली स्थानांतरण नीति की मांग के साथ बैकडोर से होने वाले तबादलों के मापदंड को स्पष्ट करने की बात भी कह दी है। इन सबके बीच शिक्षकों की लिस्ट और भी सामने आ गयी है।

इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची में अलग-अलग आदेशों के माध्यम से किए गए तबादलों का उल्लेख है। सूची में कई संवर्गों के शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इससे माना जा रहा है कि शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अभी भी अलग-अलग आदेशों के जरिए जारी है।हालांकि वायरल सूची को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर सभी नामों की पुष्टि किया जाना अभी बाकी है। ऐसे में शिक्षकों को किसी भी तबादला सूची को अंतिम मानने से पहले विभागीय आदेश की जांच करने की सलाह दी जा रही है।

6 अगस्त की तारीख से जारी हुए आदेश

सामने आई नई सूची में शामिल तबादला आदेशों पर 6 अगस्त 2026 की तारीख दर्ज है। यानी शनिवार को सामने आई सूची के बाद भी शिक्षकों के तबादले से जुड़े अन्य आदेश जारी किए गए हैं।इन आदेशों में अलग-अलग पदों पर कार्यरत शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि तबादला प्रक्रिया एक ही सूची तक सीमित नहीं रही है और अलग-अलग संवर्गों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

व्याख्याता और प्रधान पाठक भी शामिल

नई तबादला सूची की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में प्रधान पाठक व व्याख्याताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सहायक शिक्षक विज्ञान, शिक्षक और प्रधान पाठक संवर्ग के कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है।इससे पहले सामने आई सूची में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के नाम शामिल थे। अब नई सूची सामने आने के बाद तबादले की कुल संख्या पहले अनुमानित संख्या से काफी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

100 से ज्यादा शिक्षकों के नाम वायरल सूची में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अलग-अलग तबादला सूचियों में करीब 100 से ज्यादा शिक्षकों के नाम बताए जा रहे हैं। शिक्षकों के बीच नई सूची वायरल होने के बाद तबादले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिन शिक्षकों के नाम सूची में हैं, वे अपने पदस्थापना स्थल और नए स्थान की जानकारी के लिए जारी आदेश की जांच कर रहे हैं।

तबादला सूची को लेकर शिक्षकों में बढ़ी हलचल

शिक्षा विभाग में तबादले को लेकर पहले से ही शिक्षकों की नजर विभागीय आदेशों पर बनी हुई है। शनिवार को करीब 500-600 शिक्षकों की सूची सामने आने के बाद अब एक और सूची के वायरल होने से तबादले की संख्या को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। हालांकि इससे शिक्षकों का एक बड़ा तबका नाराज भी है, जो खुली स्थानांतरण नीति की मांग कर रहा है।

Skip to PDF content
Skip to PDF content
Skip to PDF content

Skip to PDF content
Skip to PDF content

Skip to PDF content

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment