न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में सड़क हादसा: मरकाटोला घाट में ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइक राइडर की गई जान

नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट में ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की जान चली गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

August 12, 2026 10:00 AM
---Advertisement---11

धमतरी/कांकेर। एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। नेशनल हाईवे-30 पर लेडी बाइक राइडर्स की सड़क हादसे में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बाइक राइडर्स का नाम रिद्धि था, जो मुंबई की रहने वाली थी। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास हुआ, जहां रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद बाइक राइडर्स के समूह में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

20 बाइक राइडर्स के साथ रायपुर से कांकेर जा रही थीं रिद्धि

दुर्घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह करीब 20 बाइक राइडर्स का एक समूह रायपुर से कांकेर की ओर रवाना हुआ था। सभी बाइक राइडर्स एक साथ यात्रा कर रहे थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि ठक्कर समेत तीन राइडर्स कुछ दूरी पीछे रह गए।

इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

साथी बाइक राइडर्स और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ चल रहे बाइक राइडर्स और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल रिद्धि की मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें उपचार के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चारामा में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें धमतरी रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें धमतरी के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मुंबई की रहने वाली थीं रिद्धि ठक्कर

मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर, निवासी कांदिवली, मुंबई वेस्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिद्धि अपनी बाइक क्रमांक MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद वह अन्य बाइक राइडर्स के साथ कांकेर की ओर जा रही थीं।रिद्धि की सहेली और रायपुर निवासी अमिता बैस ने पुलिस को बताया कि वह, रिद्धि और एक अन्य बाइक राइडर समूह के बाकी सदस्यों से पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, टक्कर के समय वाहनों की स्थिति और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे परिजन

रिद्धि की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिजनों के मुंबई से रायपुर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा, जहां से परिजन उसे मुंबई ले जाएंगे।

मरकाटोला घाट में सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल

नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर घाट और मोड़ वाले इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच बाइक और अन्य छोटे वाहनों के चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारण और ट्रेलर चालक की भूमिका की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment