न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शिक्षक प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट, बिलासपुर संभाग में 3 दिन में मांगी गई रिक्त पदों की जानकारी

बिलासपुर संभाग में शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया को लेकर कवायद तेज हो गई है। संयुक्त संचालक ने सभी DEO से शिक्षक और प्रधान पाठक के रिक्त पदों की जानकारी 3 दिन में मांगी है।

September 2, 2026 5:42 AM
---Advertisement---11

बिलासपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से शिक्षक एवं प्रधान पाठक के रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में मांगी है।

संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर की ओर से जारी पत्र में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं शिक्षक ई संवर्ग की 1 जनवरी 2026 की स्थिति में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

3 दिन के भीतर देनी होगी जानकारी

जारी पत्र के अनुसार बिलासपुर संभाग अंतर्गत शिक्षक का विषयवार एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला का रिक्त पद, प्रतिनियुक्ति पद (सेजेस) को छोड़कर, ई/टी संवर्ग की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 3 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके लिए विभाग ने अलग-अलग प्रारूप भी जारी किए हैं। शिक्षक रिक्त पद के लिए प्रपत्र-01, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के रिक्त पद के लिए प्रपत्र-02 और संख्यात्मक जानकारी के लिए प्रपत्र-03 निर्धारित किया गया है।

विषयवार रिक्त पदों का मांगा गया ब्योरा

प्रपत्र में जिले, विकासखंड, यू-डाइस कोड, संस्था का नाम, विषय और दर्ज संख्या के साथ स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त और अतिशेष शिक्षक सेटअप की जानकारी मांगी गई है।

प्रधान पाठक के लिए भी स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त और अतिशेष पदों का विवरण मांगा गया है। वहीं प्रपत्र-03 में प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, शिक्षक, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कला और विज्ञान सहित विभिन्न पदों की स्वीकृत एवं कार्यरत स्थिति तथा रिक्त पदों का संख्यात्मक विवरण मांगा गया है।

 

31 अगस्त की स्थिति में पदस्थापना की जानकारी भी जरूरी

आदेश में एक महत्वपूर्ण निर्देश यह भी दिया गया है कि 31 अगस्त 2026 की स्थिति में स्थानांतरित एवं कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारियों की सूची अलग से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिस शाला में संबंधित कर्मचारी ने कार्यभार ग्रहण किया है, उसे सूची में चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का यह ब्योरा ऐसे समय में मांगा गया है, जब शिक्षकों की TET और पदोन्नति को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। ऐसे में संभाग के जिलों से रिक्त पदों की जानकारी जुटाए जाने को आगामी पदोन्नति प्रक्रिया की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, पत्र में पदोन्नति की कोई समय-सारिणी या पदोन्नति आदेश जारी करने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। फिलहाल विभाग ने केवल निर्धारित प्रारूप में रिक्त पदों और संबंधित स्टाफ सेटअप की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment