न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में जा रहे थे, 11 घायल, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।

September 11, 2026 9:17 AM
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ से 9 लोगों की जान चली गई।
---Advertisement---11

कवर्धा/भंडारा। एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की जान चली गयी है। हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर घटी है। जानकारी के मुताबिक देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे

घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अलग-अलग इलाकों के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पोला उत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लखनी तालुका अंतर्गत पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में पांच लोग कवर्धा जिले के लोहारा विकासखंड और चिचोला क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

मृतकों के नाम

1. जंबाई रामावतार वर्मा, उम्र 50 वर्ष, भांडेवाड़ी, नागपुर
2. मीनाक्षी राजकुमार वर्मा, उम्र 26 वर्ष, लोहारा, छत्तीसगढ़
3. धैर्य रूपेश उये, उम्र 4 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
4. स्वीटी रूपेश उइके, उम्र 6 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
5. गायत्री रूपेश उइके, उम्र 30 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
6. गणेशिया अरावत पटेल, उम्र 22 वर्ष, बांधटोला, कवर्धा, छत्तीसगढ़
7. सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष, लोहारा, कवर्धा, छत्तीसगढ़
दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

हादसे में 11 लोग घायल

दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। घायलों की सूची इस प्रकार है—
1. गुलशन रमेश वर्मा, उम्र 22 वर्ष
2. ललिता योगेश पाटले, उम्र 26 वर्ष
3. तन्मय योगेश पटले, उम्र 4 वर्ष
4. डॉली अरावत पटेल, उम्र 4 वर्ष
5. सुखीयारी पटेल, उम्र 20 वर्ष
6. राजकुमारी पटेल, उम्र 57 वर्ष
7. रमैया पटेल, उम्र 30 वर्ष
8. दरिया पटेल, उम्र 7 वर्ष
उपरोक्त सभी बांधटोला, छत्तीसगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
9. सुभाष विजय वर्मा, उम्र 5 वर्ष
10. रितेश विजय वर्मा, उम्र 3 वर्ष
11. मेधा राजकुमार वर्मा, उम्र 3 वर्ष
ये तीनों लोहारा, कवर्धा, छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं।

ग्रामीणों की मदद से शव और घायलों को निकाला गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गाडेगांव स्थित राजमार्ग पुलिस सहायता केंद्र के प्रमुख रविंद्र रेवतकर अपने सहयोगियों और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से सभी शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ और पिकअप तथा ट्रक की भिड़ंत की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी भी जांच की जा रही है।छत्तीसगढ़ के लोगों से जुड़ी इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment