न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG..धमतरी : पाईकभाठा में सियासी उलटफेर, अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच को सिर्फ 2 वोट, 14 ने किया विरोध,इससे पूर्व में भी…

September 11, 2026 11:07 AM
---Advertisement---11

धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाईकभाठा में महिला सरपंच के खिलाफ लंबे समय से चल रहा असंतोष आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव के साथ समाप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में प्रस्ताव पारित हो गया। इसके साथ ही महिला सरपंच को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में सरपंच समेत कुल 16 पंचों ने हिस्सा लिया। इनमें 14 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में, जबकि सरपंच के समर्थन में महज 2 वोट पड़े। बहुमत से प्रस्ताव पारित होते ही सरपंच का पद रिक्त हो गया।

दरअसल मामला जिले के वनांचल क्षेत्र की है,जहां नगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाईकभाठा पंचायत के पंचों ने सरपंच के खिलाफ पंचायत के कामकाज में मनमानी करने, पंचों को विकास कार्यों की पर्याप्त जानकारी नहीं देने और अपने पति को पंचायत के विकास कार्यों कराए जाने की आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर पंचों ने एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

मतदान में साफ दिखा पंचों का विरोध

निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। मतदान के बाद सामने आए परिणाम में सरपंच के खिलाफ पंचों की नाराजगी साफ नजर आई। कुल 16 मतों में से 14 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, जबकि केवल 2 मत सरपंच के समर्थन में रहे। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

अब उपसरपंच संभालेंगे पंचायत की कमान

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब ग्राम पंचायत की कमान उपसरपंच कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे। नियमानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित अवधि में सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

पिछ्ले कार्यकाल में भी लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव ।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी पिछले कार्यकल में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब सरपंच के पक्ष में एक और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 मत पड़े थे, जिसके कारण उस समय के सरपंच को भी अपना पद छोड़ना पड़ा था,वहीं अब एक बार फिर ग्राम पंचायत पाईकभाठा में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment