न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भगवान गणपति के दरबार पहुंचे सांसद भोजराज नाग, गढ़डोंगरी – बरबांधा में की पूजा,ग्रामीणों का जाना हालचाल सुनी समस्याएं..

September 20, 2026 12:39 PM
---Advertisement---11

धमतरी/बेलरगांव। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग आज बेलरगांव क्षेत्र के दौरे पर थे,अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गढ़डोंगरी में प्रसिद्ध स्वयंभू भगवान श्री गणेश जी और बरबांधा गणेश घाट स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

करीब दो सौ वर्ष पुरानी गढ़डोंगरी का स्वयंभू गणेश मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है, जहां अभी गणेशोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई है। वहीं क्षेत्र के बारह पाली के लोग मिलकर भगवान गणेश जी का भजन, कीर्तन कर सेवा में समर्पित रहते है, एस दौरान यहां आरती के समय शाम को भालू का भी आगमन होता है,जिसे ग्रामीण आस्था से जोड़कर देखते है। साथ ही यह मंदिर अपनी प्राचीन मान्यताओं और श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी विशेष है।

बताया गया कि मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने सांसद भोजराज नाग का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी मांगें सांसद के समक्ष रखीं। सांसद भोजराज नाग ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि गणेश जी के आशीर्वाद से बस्तर और धमतरी क्षेत्र सदैव खुशहाल रहे। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा से तत्पर हूं।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, जिला महामंत्री दीपक साहू, जनपद सदस्य पन्ना मरकाम, मौसमी मंडावी, भाजपा वरिष्ठ नेता टीकेश्वर ध्रुव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद कुमार गंजीर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोरध्वज सेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू।

युवा मोर्चा मंडल मंत्री कैशांत गुप्ता, बरबांधा सरपंच रुखमणी मरकाम, भूरसीडोंगरी के लिलंबर नागवंशी, तलवार सिंह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मनीष कश्यप, विमल मंडावी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष शाबीर खान, रामचंद्र कश्यप सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment