न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG: स्कूलों में छुट्टी: छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी; कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। खराब मौसम को देखते हुए बस्तर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

September 24, 2026 2:57 AM
स्कूलों में भीषण बारिश की वजह से छुट्टी घोषित
---Advertisement---11

School Holiday Order। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर अधिक रहने की संभावना को देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया है।

बस्तर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर समस्त शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश रहेगा।

 

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 24 सितंबर की सुबह विशाखापट्टनम और पुरी के बीच तट को पार करने की संभावना है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।

 

स्कूलो में छुट्टी का आदेश बस्तर जिला में आदेश जारी किया गया।
बस्तर जिला से स्कूलों में छुट्टी का आदेश

दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन द्वारा निगरानी रखने की जरूरत बताई गई है।

वज्रपात को लेकर भी चेतावनी

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान, खेत या पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है।

छुट्टी की मांग के बाद प्रशासन ने जारी किया आदेश

भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने जिला प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इसके बाद बस्तर जिला प्रशासन की ओर से शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी किया गया।

प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment