न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पांच युवकों की गयी जान; 5 की हालत गंभीर, ट्रक के साथ पिकअप वाहन की हुई जोरदार टक्कर

कांकेर-बालोद सीमा के मरकाटोला घाट में ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत में 5 युवकों की जान चली गई। 5 घायल धमतरी अस्पताल में भर्ती हैं।

September 25, 2026 8:41 AM
बालोद में भीषण सड़क हादसा, 5 की जान गई
---Advertisement---11

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में अब तक पांच लोगों की जान चली गयी है, जबकि पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना नेशनल हाईवे-30 पर कांकेर-बालोद सीमा के मरकाटोला घाट की बतायी जा रही है। जहां शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का धमतरी के अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी माया शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को 112 वाहन की मदद से धमतरी के अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद सड़क पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पड़े रहे, जिसके चलते नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी रही।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट, नेशनल हाईवे-30 पर हुआ है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment