धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों तेंदुए और भालू जैसे वन्यप्राणियों का दिखाई देना आम बात हो गई है, बताया जा रहा है कि यहां आए दिन सिहावा नगरी वनांचल क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से लगे गांवों में तेंदुआ की मौजूदगी और उनके द्वारा मवेशियों के शिकार के मामले सामने आते रहते है।
वहीं अब तेंदुआ का ताजा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें स्पष्ट तौर पर तेंदुआ सड़क पार करते दिखाई दे रहा है,इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने तेंदुए का तस्वीर कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक पूरा ममला गौरतलब है कि बीते रात की बताई जा रही है, जहां धमतरी से नगरी से स्टेट हाइवे पर केरेगांव से दुगली घने जंगलों के बीच तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, तभी वहां गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुए का तस्वीर कैद कर लिया, जो अब वायरल है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व में क्षेत्र में से तेंदुए की मौजूदगी और उनके द्वारा मवेशीयों, मुर्गे और बकरियों के लगातर शिकार के मामले सामने आते रहते हैं, वहीं हाल ही में गट्टासिल्ली क्षेत्र में ऐसा मामला देखने को मिला है,वहीं पूर्व में तेंदुए की हमले से लोगों की मौत हो चुकी है, बता दे कि सिहावा, नगरी क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सा घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसे तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्राणियों के प्राकृतिक आवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।
फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी वाले क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातर गश्त कर लोगों को सतर्क कर रही है, साथ ही उनसे ये अपील भी किया जा रहा है कि तेंदुआ, भालू जैसे वन्यप्राणियों की मौजूदगी में अनावश्यक रूप से जंगल की तरफ ना जाए और सुरक्षित रहे, वहीं इस तरह से जानकारी मिलने पर वन विभाग को तुरन्त जानकारी देने की अपील्र वन विभाग ने लोगों से की है।










