न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VIDEO-नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रेरणा सिंह से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप, सरेराह विवाद पर थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR

नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रेरणा सिंह ने महेंद्र राठी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

October 12, 2026 4:55 AM
बेमेतरा में महिला जनप्रतिनिधि प्रेरणा सिंह से अभद्रता का आरोप, महेंद्र राठी के खिलाफ शिकायत
---Advertisement---11

बेमेतरा। सरेराह महिला जनप्रतिनिधि से अभद्रता व धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामला बेमेतरा का है, जहां साजा में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रेरणा सिंह ने महेंद्र राठी पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रायपुर से लौटते समय रास्ते में यह घटना हुई। प्रेरणा सिंह के मुताबिक, एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रुकवाई और बातचीत के दौरान उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने अपने रसूख का हवाला देते हुए धमकी भी दी। घटना के बाद महिला जनप्रतिनिधि साजा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि इस मामले में काउंटर शिकायत की भी बात कही जा रही है।

रास्ते में गाड़ी रुकवाकर अभद्रता करने का आरोप

प्रेरणा सिंह के अनुसार, रायपुर से लौटने के दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी रुकवाई गई। इसके बाद बातचीत के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला जनप्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रेरणा सिंह वहां से निकल गईं और सीधे साजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद प्रेरणा सिंह ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी। महिला जनप्रतिनिधि का कहना है कि वो धमकी से सहमी हुई है और उन्हें अनहोनी की आशंका है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद अगर इस तरह की घटनाएं हो सकती है, तो फिर बाकियों के साथ क्या होता होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment