न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में संशोधन, 1654 पदों पर आवेदन की नयी तारीख होगी जारी

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में दिव्यांग अभ्यर्थियों को नया मौका। ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पदों के लिए पात्रता में संशोधन, आवेदन की तारीख जल्द घोषित होगी।

October 12, 2026 8:30 AM
DPI का आदेश हुआ जारी।
---Advertisement---11

Chhattisgarh Teacher News। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके तहत विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए पात्र दिव्यांगता की श्रेणियों का विस्तार किया गया है। इससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का नया अवसर मिलेगा।

संशोधित विज्ञापन के अनुसार, ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पदों सहित कुल 1654 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत पात्रता में शामिल किए गए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ शुद्धि पत्र

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, यह संशोधन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 (मीनाक्षी मंगलेकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में किया गया है।
इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 7 अगस्त 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। अब संशोधित प्रावधानों के तहत विभिन्न विषयों में पात्र दिव्यांगता की श्रेणियों को शामिल किया गया है।

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में बदली पात्रता
समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित

अधिसूचना के अनुरूप विभिन्न विषयों के लिए उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में बदलाव किया गया है।

• हिंदी: पूर्ण दृष्टिबाधिता (Blind) और सेरेब्रल पाल्सी।
• अंग्रेजी: पूर्ण दृष्टिबाधिता और सेरेब्रल पाल्सी।
• संस्कृत: पूर्ण दृष्टिबाधिता और सेरेब्रल पाल्सी।
• सामाजिक विज्ञान: पूर्ण दृष्टिबाधिता और सेरेब्रल पाल्सी।
• गणित: सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता।
• कृषि: सेरेब्रल पाल्सी।

इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण चार प्रमुख समूहों के अनुसार निर्धारित किया गया है। इनमें दृष्टिबाधिता (VI), श्रवण बाधिता (HI), अस्थिबाधिता (OI) और बहुदिव्यांगता (MD) शामिल हैं।

शिक्षक भर्ती में ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पद

संशोधित विज्ञापन के अनुसार, कुल 1654 पदों का विषयवार विवरण इस प्रकार है।

ई-संवर्ग — 868 पद
हिंदी 109
संस्कृत 150
अंग्रेजी 319
गणित 135
सामाजिक विज्ञान 150
कृषि 5
कुल 868

टी-संवर्ग — 786 पद
हिंदी 141
संस्कृत 150
अंग्रेजी 185
गणित 115
सामाजिक विज्ञान 100
कृषि 95
कुल 786
कुल पद
1654

ऑनलाइन आवेदन की तारीख अलग से होगी घोषित

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि संशोधन के दायरे में आने वाले नए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि व्यापमं द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नई तारीख और पात्रता संबंधी निर्देशों के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

भर्ती के 7 अगस्त 2026 को जारी विस्तृत विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और प्रावधान यथावत रहेंगे। अभ्यर्थी संशोधित पात्रता, आरक्षण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in देख सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment