न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : धमतरी : मां शीतला शक्ति पीठ सिहावा में परंपरानुसार हुआ नवकन्या पूजा,नौ देवियों के स्वरूप में कन्याओं की पूजा,लँगूरवा महाराज को भी अर्पित हुआ भोग

October 18, 2026 5:34 PM
---Advertisement---11

धमतरी/सिहावा। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। लिहाजा पूरे देश और प्रदेश में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिरो में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं धमतरी जिले वनांचल क्षेत्र सिहावा में जंगलों और पहाड़ी के नीचे विराजमान प्रसिद्ध मां शीतला शक्ति पीठ में परंपरानुसार नवकन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं एवं लँगूरवा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

आचार्य नारायण पाठक ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मां शीतला शक्ति पीठ में नवकन्या पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

पूजन के पश्चात नवकन्याओं एवं लँगूरवा महाराज को खीर, पूड़ी, विभिन्न प्रकार के फल एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सभी को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं को गर्भगृह में मां शीतला मैया के दर्शन कराए गए तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे उपस्थित।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद एवं रामलाल नेताम, सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, सह-प्रभारी महेंद्र कौशल, सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम, पूरन बिसेन, विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व, अंश गौतम एवं विनोद बेस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment