न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

25 अगस्त को तिरंगा लेकर सड़क पर उतरेंगे शिक्षक, TET मुक्ति रैली में जुटेंगे हजारों शिक्षक, मोर्चा का ऐलान, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की हम देंगे गारंटी

छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त को शिक्षक TET मुक्ति रैली निकालेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

August 23, 2026 1:54 PM
25 अगस्त को TET मुक्ति रैली, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘TET मुक्ति रैली’ निकालने का ऐलान किया है। शिक्षक तिरंगा लेकर रैली में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेंगे।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि 25 अगस्त को प्रदेशभर के शिक्षक एकजुट होकर ऐतिहासिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की गारंटी मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा होगी।

TET को लेकर क्यों नाराज हैं शिक्षक?

मोर्चा का कहना है कि शिक्षकों के मौजूदा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में TET की बाध्यता नहीं है। साथ ही शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करने का समय दिया गया है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति के लिए TET को अनिवार्य किए जाने की बात सामने आ रही है।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का आरोप है कि TET को लेकर शिक्षकों के बीच सेवा समाप्त होने का भय पैदा किया जा रहा है। मोर्चा का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से नियमित रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं की गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में शिक्षक अब तक TET उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं।

सहायक शिक्षक से व्याख्याता तक होंगे शामिल

मोर्चा के मुताबिक सेवा सुरक्षा के मुद्दे को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक और व्याख्याता एकजुट हो रहे हैं। 25 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकाली जाएगी और इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने सभी शिक्षक संवर्गों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार विभिन्न जिलों में रैली के स्थान तय कर लिए गए हैं और स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
• ‘टेट’ (TET) से मुक्ति: सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति हेतु शिक्षकों को ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (TET) की अनिवार्यता से पूर्णतः राहत दी जाए।
• पूर्व सेवा से पेंशन व हितलाभ: शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य समस्त सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।
• केंद्रीय वेतनमान व विसंगति दूर करना: राज्य के शिक्षकों को केन्द्र के समान वेतनमान देते हुए वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
• भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन: 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं।
• बी.एड. (B.Ed.) ब्रिज कोर्स: शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी.एड. कराया जाए।

पहले भी दो बड़ी मांगें पूरी कराने का दावा

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि संगठन इससे पहले भी शिक्षकों की दो बड़ी मांगों को आंदोलन के जरिए पूरा करा चुका है। मोर्चा के अनुसार इनमें शिक्षकों का शासकीय सेवा में संविलियन और पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ शामिल है।
1. शिक्षकों का शासकीय सेवा में संविलियन (Merger)
2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ

‘अपील- यह लड़ाई हर शिक्षक के भविष्य की है’

प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने शिक्षकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक शिक्षक की नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक के भविष्य और अधिकारों से जुड़ी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से 25 अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय में आयोजित रैली में अनिवार्य रूप से शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एकजुट हैं और व्यापक स्तर पर रैली की तैयारियां की जा रही हैं। अब 25 अगस्त की रैली के जरिए शिक्षक सरकार तक अपनी मांगों और सेवा सुरक्षा का संदेश पहुंचाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment