न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

TET पर आज हो सकता बड़ा फैसला : शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक कुछ देर में, शिक्षा मंत्री लेंगे सभी शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग, प्रमोशन, सस्पेंशन, ट्रांसफर सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ में TET को लेकर शिक्षक आंदोलन के बीच आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की बड़ी बैठक होगी। TET पर चर्चा की संभावना, प्रमोशन, वरिष्ठता सूची और ऑनलाइन अटेंडेंस समेत कई मुद्दों की समीक्षा होगी।

August 25, 2026 3:29 AM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में TET को लेकर शिक्षकों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आज जारी है। एक तरफ शिक्षक तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरकर TET से राहत और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आज ही शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण प्रदेशस्तरीय बैठक होने जा रही है। इस बैठक को लेकर शिक्षा विभाग में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि TET के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हो सकती है।

हालांकि जारी आधिकारिक एजेंडे में TET का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षकों के प्रदर्शन और TET को लेकर बनी स्थिति पर बैठक में चर्चा की संभावना है। बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेशभर के संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

TET पर हो सकती है गंभीर चर्चा

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैठक के एजेंडे में TET का सीधा जिक्र नहीं है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस मुद्दे पर चर्चा होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने का अलग से निर्देश पहले से ही दे दिया गया है। आज प्रदेशभर में शिक्षक TET की अनिवार्यता और पदोन्नति को लेकर आंदोलन भी चल रहा है, इसलिए इस पर आज चर्चा होनी और भी लाजिमी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में अहम निर्देश दिए जा सकते हैं। हालांकि TET को लेकर किसी अंतिम निर्णय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शिक्षा मंत्री ने 25 अगस्त को बुलायी बैठक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बुलायी बैटक। बैठक का एजेंडा तय

संयुक्त संचालकों से मांगी गयी है प्रमोशन पर रिपोर्ट

आज की बैठक में TET और प्रमोशन को लेकर चर्चा होनी है। एक जेडी ने बताया कि आज बैठक में प्रमोशन को लेकर रिपोर्ट दी जायेगी। कहां अंतिम सूची जारी हो गयी है, कहां दावा आपत्ति ली गयी है और कहां से चल-अचल संपत्ति मिली है, इसका हर संभाग को रिपोर्ट दिया जाना है। अधिकारियों ने भी माना है कि आज टीईटी को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश मिल सकता है।

प्रमोशन को लेकर भी होगी समीक्षा

प्रदेश में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर चल रही तैयारियों के बीच बैठक में सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा सकती है। वरिष्ठता सूची के अंतिम प्रकाशन की स्थिति की भी समीक्षा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि पदोन्नति से जुड़े मामलों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर भी विभाग सख्त रुख अपना सकता है। लंबे समय से लंबित मामलों और वरिष्ठता सूची के प्रकाशन में हो रही देरी को लेकर जवाब मांगा जा सकता है।

ऑनलाइन अटेंडेंस पर रहेगा खास फोकस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक के आधिकारिक एजेंडे में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और अधिकारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस की समीक्षा को प्रमुखता दी गई है। स्कूल पोर्टल पर कर्मचारियों और स्कूलों से जुड़ी जानकारी के संधारण की स्थिति पर भी चर्चा होगी।इसके अलावा स्कूलों और कार्यालयों में संलग्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कार्यस्थिति और कार्यभार ग्रहण से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
• ऑनलाइन अटेंडेंस की स्थिति
• स्कूल पोर्टल पर कर्मचारियों और स्कूलों की जानकारी का संधारण
• संलग्न कर्मचारियों की कार्यस्थिति और कार्यभार ग्रहण
• छात्रवृत्ति पंजीयन और वितरण
• स्मार्ट क्लास और ICT की स्थिति
• PM श्री विद्यालयों की गतिविधियां
• योजनावार PFMS के माध्यम से भुगतान
• UDISE डेटा में बच्चों के नामांकन और अध्ययन की स्थिति
• CWSN विद्यार्थियों से जुड़ी जानकारी
• बालिका शौचालय विहीन विद्यालयों की स्थिति
• बालिका शौचालय निर्माण के प्रस्तावों की प्रगति

आज के फैसलों पर टिकी शिक्षकों की नजर

TET के मुद्दे पर प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे शिक्षकों की नजर आज की बैठक पर टिकी रहेगी। भले ही बैठक के एजेंडे में TET को सीधे शामिल नहीं किया गया है, लेकिन आंदोलन के बीच इस मुद्दे पर चर्चा और विभागीय स्तर पर कोई संकेत मिलने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

आज एक तरफ शिक्षक तिरंगा लेकर सड़कों पर अपनी मांगों की आवाज बुलंद करेंगे, तो दूसरी तरफ मंत्रालयीन स्तर पर शिक्षा विभाग की इस अहम बैठक में TET, पदोन्नति, ऑनलाइन अटेंडेंस और विभागीय व्यवस्थाओं पर बड़े फैसलों की उम्मीद रहेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment