न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छुट्टी ब्रेकिंग: आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

बलरामपुर जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया गया है।

September 2, 2026 6:25 AM
स्कूलों में भीषण बारिश की वजह से छुट्टी घोषित
---Advertisement---11

School Holiday Order। जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

बताया गया है कि भारी बारिश की चेतावनी और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। अवकाश आदेश कलेक्टर की अनुमति के बाद जारी किया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

बारिश के कारण जिले में कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी या जोखिम से बचाने के लिए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद जिले के सभी संबंधित स्कूलों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News | Balrampur School Holiday | Heavy Rain Alert

बलरामपुर में भीषण बारिश की वजह से स्कूल में छुट्टी का आदेश

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment