न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई : 17 स्कूलों के 120 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है वजह

बेमेतरा में U-DISE पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट नहीं करने पर 17 सरकारी स्कूलों के करीब 120 शिक्षकों और कर्मचारियों का अक्टूबर वेतन रोका गया।

October 9, 2026 10:10 AM
---Advertisement---11

Teacher News। लापरवाही मामले में शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। 120 शिक्षकों के वेतन पर संकट आ गया है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 शासकीय स्कूलों के संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि यू-डाइस (U-DISE+) पोर्टल पर विद्यार्थियों, स्कूलों और शिक्षकों की प्रोफाइल निर्धारित समय-सीमा में अपडेट नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देश पर संबंधित स्कूलों में पदस्थ करीब 120 शिक्षकों और कर्मचारियों का अक्टूबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

3 अक्टूबर तक पूरा नहीं हुआ यू-डाइस अपडेट का काम

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए यू-डाइस पोर्टल पर स्कूल, विद्यार्थी और शिक्षक प्रोफाइल का शत-प्रतिशत अद्यतन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 27 जुलाई और 1 अक्टूबर को पत्र जारी कर संबंधित स्कूलों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।

वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने भी 23 सितंबर को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद 3 अक्टूबर की निर्धारित अंतिम तिथि तक कई स्कूलों में डाटा एंट्री और प्रोफाइल अपडेट का काम पूरा नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों के कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का निर्णय लिया।

सिर्फ संस्था प्रमुख ही नहीं, सभी कर्मचारियों की जवाबदेही

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, यू-डाइस पोर्टल पर डाटा एंट्री और प्रोफाइल अपडेट करने की जिम्मेदारी केवल संस्था प्रमुखों तक सीमित नहीं है। इस कार्य में स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सहभागिता तथा जवाबदेही निर्धारित की गई है।

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन माना गया है। इसी आधार पर संबंधित स्कूलों के संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 17 स्कूलों पर हुई कार्रवाई

वेतन रोकने की कार्रवाई जिले के पांच मिडिल स्कूलों और 12 हायर सेकंडरी स्कूलों में की गई है।
मिडिल स्कूलों की सूची:
• मिडिल स्कूल भोथीडीह
• मिडिल स्कूल झाल
• मिडिल स्कूल हेमाबंद
• मिडिल स्कूल मुटपुरी
• कन्या स्कूल देवकर
हायर सेकंडरी स्कूलों की सूची:
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालसमुंद
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनसुली
• शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरी
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी
• पीएमश्री शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा
• स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिंघौरी
• पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, देवरबीजा
• पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटरांका
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपेडबरी

आगामी आदेश तक वेतन पर रोक

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से संबंधित 17 स्कूलों के करीब 120 शिक्षक और कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उनका अक्टूबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग की ओर से यू-डाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों की जानकारी समय पर अपडेट करने को लेकर पहले ही कई बार निर्देश जारी किए गए थे।

इसके बावजूद काम अधूरा रहने पर यह कार्रवाई की गई है। अब संबंधित स्कूलों में लंबित डाटा अपडेट का काम पूरा होने और विभागीय निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई होने पर ही वेतन रोक के संबंध में अगला निर्णय लिया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment