न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ट्रांसफर न्यूज : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, आदेश जारी, देखिये किसे कहां मिली नयी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन ने 16 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक तबादला आदेश में संशोधन किया।

October 16, 2026 4:24 PM
---Advertisement---11

रायपुर। दशहरा की छुट्टी के पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। राज्य शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख अधिकारियों की नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:

•  वीरेंद्र लकड़ा: अपर कलेक्टर, नारायणपुर से बदलकर अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
•  योगिता देवांगन: अपर कलेक्टर, जिला कोरबा से बदलकर अपर कलेक्टर, राजनांदगांव।
•  चंद्रिका प्रसाद बघेल: अपर कलेक्टर, सुकमा — यथावत अपर कलेक्टर, बस्तर।
•  राजकुमार तंबोली: अपर कलेक्टर, नारायणपुर — यथावत अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
•  शिम्मी नाहिद: उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर से बदलकर अपर कलेक्टर, रायपुर।
•  प्रकाश कुमार भारद्वाज: अपर कलेक्टर, कोंडागांव से बदलकर अपर कलेक्टर, कोरबा।
•  विपुल कुमार गुप्ता: उप सचिव, श्रम विभाग व अन्य अतिरिक्त प्रभार से सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल (अतिरिक्त प्रभार से मुक्त)।
•  अरुण कुमार खलखो: डिप्टी कलेक्टर, बालोद से बदलकर डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा।
• गिरीश कुमार रामटेके: उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख — यथावत सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नया रायपुर अटल नगर।
•  अगरराम राना: संयुक्त कलेक्टर, सक्ती से बदलकर संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर।
•  राहुल कुमार रजक: वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर कोरिया — यथावत वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर दुर्ग।
•  संगीता अग्रवाल: संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर से बदलकर संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर अटल नगर।
•  मोनिका जय नशीने: डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग — यथावत उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल।
•  हेमलता डहरिया: डिप्टी कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से बदलकर उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नया रायपुर अटल नगर।
•  ओम विकास टंडन: डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से बदलकर डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
•  नीता ठाकुर: डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बदलकर प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर।
•  सृष्टि चंद्राकर: उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग से बदलकर डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग।
•  ऋचा सिंह: मंत्रालय, नया रायपुर अटल नगर से बदलकर डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment