न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : कॉपी पाकर खिले बच्चों चेहरे,अब पन्नों पर लिखेंगे सफलता की कहानी! बेलर,आमगांव और घुरावड़ में सेवा संकल्प की अनूठी पहल, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम बोले.

October 17, 2026 5:16 AM
---Advertisement---11

धमतरी/ बेलरगांव। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं बेलरगांव, आमगांव एवं घुरावंड में निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से लगभग 1,000 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, परिश्रम, अनुशासन और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

संघर्ष ही सफलता की राह, चुनौतियों से घबराएं नहीं सकता : विकास मरकाम।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास मरकाम ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प बेहद जरूरी हैं। चुनौतियां व्यक्ति को कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि उसे मजबूत बनाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए आती हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने सपनों को साकार करने, आत्मनिर्भर बनने और समाज एवं देश के विकास में योगदान देने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत है तो उसे सही दिशा, उचित अवसर और समय पर प्रोत्साहन देने की।

आर्थिक अभाव में न रुके किसी बच्चे की पढ़ाई।

विकास मरकाम ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। संसाधनों की कमी के कारण किसी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने जैसी पहल उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने में भी सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सामग्री का वितरण करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और जीवन में सफलता हासिल करने का संकल्प जगाना भी है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

माता-पिता और शिक्षकों का का करे सम्मान।

विकास मरकाम ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, समय का सदुपयोग करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत, लगन और उपलब्धियों से न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने गांव, क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, भाजपा बेलरगांव मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा, मंडल महामंत्री दीपक साहू, सिरसिदा सरपंच नरसिंह मरकाम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोरध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलेश प्रजापति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश गंजीर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सरपंचगण एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment