न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छुट्टी का ऐलान: कार्यालयों में कल रहेगी छुट्टी, जारी हुआ आदेश, दो दिन लगातार रहेगी छुट्टी

धमतरी जिले में 19 अक्टूबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अवकाश घोषित किया है। बैंक और कोषालय इस आदेश से बाहर रहेंगे।

October 18, 2026 6:38 AM
---Advertisement---11

Holiday Order। महाअष्टमी पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से घोषित इस अवकाश का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा। हालांकि, स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इन अवकाशों का निर्धारण स्थानीय पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मना सकें।

धमतरी में इन तारीखों पर घोषित हुए स्थानीय अवकाश

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में धमतरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

  • 19 अक्टूबर 2026, सोमवार: महाअष्टमी
  • 9 नवंबर 2026, सोमवार: गोवर्धन पूजा

ये स्थानीय अवकाश पूरे धमतरी जिले में प्रभावशील रहेंगे। हालांकि, बैंक और कोषालय को इन अवकाशों से अलग रखा गया है। ऐसे में संबंधित कार्यों के लिए लोगों को बैंक और कोषालय के निर्धारित कामकाजी कार्यक्रम की जानकारी लेकर ही जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment