न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शराबी ASI-कांस्टेबल ने तो गजब कर डाला, दारू पीकर सरेराह ही जमीन पर लुढ़क गये, राइफल भी छोड़ दी, VIRL VIDEO पर दोनों हुए सस्पेंड

अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दुर्ग में पदस्थ ASI प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी नशे में बेसुध मिले। लावारिस इंसास राइफल जब्त, दोनों निलंबित।

October 19, 2026 8:09 AM
अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास लावारिस हालत में मिली इंसास राइफल का मामला
---Advertisement---11

Police Suspend: खाकी को शर्मिंदा करने का एक नया मामला सामने आया है। कैदी को जेल छोड़ने आये ASI-कांस्टेबल ने इतनी दारू पी ली, कि सरेराह जमीन पर लुढ़क गये। वीडियो वायरल हुआ तो दोनों को SSP ने सस्पेंड कर दिया। मामला अंबिकापुर शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास की है, जहां सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दुर्ग जिले में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और एक आरक्षक शराब के नशे में धुत हालत में बेसुध पड़े मिले।

हैरानी की बात यह रही कि एएसआई की सर्विस इंसास 203 ऑटोमैटिक राइफल भी पास में लावारिस हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राइफल को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

कैदी को जेल छोड़ने आए थे दोनों पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले से एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को 17 अक्टूबर को भेजा गया था। दोनों पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बंदी को जेल में दाखिल कराने के बाद वापस दुर्ग लौटने की थी।

18 अक्टूबर को बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी वापस जाने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे थे। सोमवार सुबह दोनों बस स्टैंड के बाहर एक ठेले के पास नशे की हालत में बेसुध पड़े मिले।

लावारिस हालत में मिली इंसास राइफल

घटनास्थल पर एएसआई की सर्विस इंसास 203 राइफल लावारिस हालत में पड़ी मिली। पुलिसकर्मियों की इस स्थिति और हथियार के खुले में पड़े होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लोगों ने तत्काल बस स्टैंड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राइफल को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया।

दुर्ग एसपी ने दोनों को किया निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में पाए जाने और सर्विस हथियार लावारिस हालत में मिलने के मामले में दुर्ग एसपी ने एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।घटना ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और सरकारी हथियारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment