न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, इनोवा और बस की आमने-सामने टक्कर; महिला की मौत, 7 घायल

अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 पर जजगा के पास इनोवा और बस की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए, चार की हालत गंभीर है।

August 7, 2026 5:16 AM
अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 पर भीषण सड़क हादसा
---Advertisement---11

अंबिकापुर। एक बड़े सड़क हादसे की जानकारी आयी है। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने देर रात बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर में इनोवा सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में चल रहा है।हादसे में मृत महिला की पहचान दिलीप कुमारी तिग्गा (52) के रूप में हुई है। हादसे में घायल सभी लोग सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आधी रात को हुआ भीषण हादसा

घटना के बारे में पुलिस की तरफ से जो जानकारी दी गयी है, उसके मुताबिक बुधवार रात करीब 12:30 बजे अंबिकापुर की ओर से आ रही इनोवा क्रिस्टा और बिलासपुर की तरफ जा रही पापुलर बस जजगा के राजवाड़े ढाबा के सामने आमने-सामने भिड़ गईं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के दौरान कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। पिछली सीट पर बैठे कुछ लोग क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गए थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रायपुर से अपनी कार से लौट रहे लखनपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी की नजर हादसे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त इनोवा से बाहर निकाला।दिनेश बारी ने भी अपनी गाड़ी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहायता की।

इलाज के दौरान महिला की मौत

लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दिलीप कुमारी तिग्गा (52) ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिव कीर्तन, विजय केरकेट्टा, आसनलाल तिग्गा और तेजकरण का इलाज ICU में चल रहा है। वहीं तीन अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार इनोवा में सवार सभी लोग सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के लमगांव और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।बताया गया कि आसनलाल तिग्गा अपनी पत्नी दिलीप कुमारी तिग्गा और अन्य रिश्तेदारों के साथ बिलासपुर गए थे। परिवार के एक सदस्य का निधन हुआ था, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सभी लोग बुधवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जजगा के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment