न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

प्रधान पाठिका गिरफ्तार : अपने ही बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में महिला प्रधान पाठिका गिरफ्तार, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, पहले भी रही थी चर्चाओं

बालोद में बच्चों की शिकायत के बाद पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला परसदा की महिला प्रधान पाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार किया है। बच्चों ने मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

October 8, 2026 4:59 PM
बालोद में प्रधान पाठिका गिरफ्तार
---Advertisement---11

Teacher Arrest बालोद में शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका पर अपने ही बच्चों से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला बालोद जिला का है, जहां बालोद नगर के शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में पदस्थ महिला प्रधान पाठिका शबाना बानो को पुलिस ने बच्चों से मारपीट और कथित शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार हुई है।

आरोप है कि महिला प्रधान पाठिका अपने ही दोनों बच्चों के साथ मारपीट करती थीं और उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज कर प्रताड़ित करती थीं।मामले में बच्चों की शिकायत और उनके बयानों के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बच्चों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे अपनी मां के खिलाफ शिकायत लेकर बालोद कोतवाली थाने पहुंचे थे। शिकायत में उन्होंने अपनी मां पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप लगाए।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बच्चों के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष भी दर्ज कराए गए। पुलिस ने शिकायत और बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए महिला प्रधान पाठिका को गिरफ्तार किया।

स्कूल जाने की तैयारी में थी, पुलिस ने घर से दबोचा

बताया जा रहा है कि पुलिस को महिला प्रधान पाठिका के बालोद के पाररास स्थित किराए के मकान में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थीं।इसी दौरान बालोद कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों एवं परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।

बच्चों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ी

मामले में बच्चों की शिकायत के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस इन बयानों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

पति से जुड़े पुराने विवाद की भी चर्चा

पुलिस कार्रवाई के बीच महिला प्रधान पाठिका के पति से जुड़े एक पुराने विवाद की चर्चा भी सामने आई है। कुछ माह पहले एक निजी रिसॉर्ट में उनके पति को लेकर एक कथित विवाद का मामला सामने आने और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, इस पुराने विवाद का वर्तमान मामले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की मौजूदा कार्रवाई बच्चों की शिकायत और उनके बयानों के आधार पर बताई जा रही है। इसलिए पुराने विवाद को वर्तमान प्रकरण से जोड़कर देखना फिलहाल उचित नहीं होगा।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment