Balrampur Viral Video । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंत्रीजी का चरण छुते DEO का VIDEO वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब डीईओ जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मामला बलरामपुर में आयोजित एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह का है। वहीं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनी राम यादव मंच पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना के बाद प्रशासनिक मर्यादा और प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रामानुजगंज में एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आयोजित किया गया था। स्वागत के दौरान मंच पर मौजूद डीईओ मनी राम यादव मंत्री रामविचार नेताम के चरण स्पर्श करते नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे प्रशासनिक आचरण और प्रोटोकॉल से जोड़कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत सम्मान का विषय बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सरकारी अधिकारी के आचरण और सेवा नियमों के संदर्भ में देख रहे हैं।फिलहाल इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव, मंत्री रामविचार नेताम या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।










