न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Balrampur News: सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, बसंतपुर थाने में शिकायत; पुलिस जांच शुरू

बलरामपुर के बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

July 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---11

Teacher News। स्कूल प्राचार्य पर महिला कर्मचारी ने सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। आरोप है कि महिला कर्मचारी पर प्राचार्य ने शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दवाब बना रहे थे। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां प्राचार्य के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि प्राचार्य ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विभागीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद उसने बसंतपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राचार्य पर गंभीर आरोप

शिकायत में महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर के प्राचार्य अनंत कुमार यादव लगातार उस पर अनुचित दबाव बना रहे थे। महिला का दावा है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।

पहले शिक्षा विभाग से लगाई थी गुहार

पीड़िता के अनुसार, उसने सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।महिला का आरोप है कि शिकायत पर निष्पक्ष जांच कराने के बजाय मामले को दबाने और समझौता करने का दबाव बनाया गया।

न्याय नहीं मिला तो थाने पहुंची

विभागीय स्तर पर राहत नहीं मिलने के बाद महिला ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

कलेक्टर और एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्राचार्य

जानकारी के अनुसार, प्राचार्य अनंत कुमार यादव के खिलाफ हाल ही में विद्यालय में सहकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में भी पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है। अब महिला कर्मचारी की नई शिकायत के बाद एक बार फिर वे विवादों में आ गए हैं।हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment