न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bhilai News: हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Bhilai News: भिलाई के घासीदास नगर स्थित हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स नेहा बंजारे का शव मिला। जामुल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

August 24, 2026 3:35 AM
Bhilai Hamar Clinic Nurse Death News Neha Banjare
---Advertisement---11

भिलाई। एक नर्स ने कमरे का दरवाजा बंदकर अपनी जान दे दी। घटना भिलाई के घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक का है, जहां 32 वर्षीय नर्स का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेहा बंजारे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नेहा बंजारे पिछले करीब 5 वर्षों से हमर क्लीनिक में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह अपने पति के साथ क्लीनिक परिसर में स्थित एक कमरे में रहती थीं।

पति के पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी

इधर, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे जब नेहा के पति क्लीनिक परिसर में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है तथा घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।घटना के बाद क्लीनिक और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पांच वर्षों से क्लीनिक में कार्यरत नर्स की मौत से सहकर्मी और परिचित भी स्तब्ध हैं।

इधर, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस पति-पत्नी के रिश्तों की भी पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही परिजनों से पुलिस बयान लेगी और फिर अपनी जांच को आगे बढ़ायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment