न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

सस्पेंड न्यूज : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बड़ा एक्शन: बाघ शिकार मामले में रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित…*

July 10, 2026 1:23 PM
---Advertisement---

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाघ शिकार प्रकरण में लापरवाही पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, बताया जा रहा है कि मामले में प्रथम दृष्टया जिम्मेदारी तय करते हुए पासेवाड़ा रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर और संबंधित बीट गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बाघ के शिकार से जुड़े मामले में अधिकारियों की कथित लापरवाही और निगरानी में कमी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई, अब मामले में वन विभाग ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं जा सकता,

इधर वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment