न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से गैरहाजिरी पड़ी भारी, 21 शिक्षकों-कर्मचारियों को शो-कॉज

बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से ड्यूटी के दौरान नदारद रहने पर 21 शिक्षकों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी हुआ है। दो दिन में व्यक्तिगत जवाब देना होगा।

September 20, 2026 12:32 PM
आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से गैरहाजिरी पड़ी भारी, 21 शिक्षकों-कर्मचारियों को शो-कॉज
---Advertisement---11

रायपुर। दीया नहीं जलाना शिक्षकों को महंगा पड़ गया। 21 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है, क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाये। मामला बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र का है, जहां अमेरीकापा में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से ड्यूटी के दौरान नदारद रहना 21 शिक्षकों और कर्मचारियों को भारी पड़ गया।

मामले में बिल्हा बीईओ ने सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक और संकुल केंद्र से जुड़े कर्मचारियों समेत 21 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में संबंधितों से उनकी गैरहाजिरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में ड्यूटी से रहे नदारद

अमेरीकापा में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आने के बाद बीईओ कार्यालय ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया।विभाग ने संबंधित कर्मचारियों के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के रूप में उल्लेखित किया है।

दो दिन में देना होगा व्यक्तिगत जवाब

बीईओ बिल्हा की ओर से जारी नोटिस में सभी संबंधितों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। यानी केवल लिखित जवाब भेजने के बजाय उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल 21 शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी होने के बाद उनकी ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment