Police Constable Arrest। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक जवान को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये आरोप कांस्टेबल की ही गर्लफ्रेंड ने लगाया है। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की है। जहां ये पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। मिली शिकायत के मुताबिक तखतपुर थाने में पदस्थ रहे एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती का तीन वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
इस शिकायत ने पुलिस महकमें में हलचलें तेज हो गयी है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
युवती की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2023 में पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी आरक्षक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि आरक्षक ने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती से शादी करने का वादा किया।पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे में आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक तीन साल के रिलेशन के दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।
शादी की बात आते ही मुकर गया आरोपी
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शादी की बात की तो पहले तो उसने टाल मटोल की और फिर बाद में आरोपी शादी के अपने वादे से ही मुकर गया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवती का आरोप है कि उसने हमेशा उससे कहा कि वो शादी करेगा। शादी की बात हमेशा उसने छुपायी। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










