न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शिक्षक सीनियरिटी लिस्ट: शिक्षकों की संयुक्त अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, 21 सितंबर तक दें दावा-आपत्ति

Bilaspur Teacher Seniority List 2026: बिलासपुर शिक्षा संभाग ने टी-संवर्ग के शिक्षकों और सहायक शिक्षकों की संयुक्त अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है. दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

September 17, 2026 10:29 AM
---Advertisement---11

Teacher Seniority List 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सीनियरिटी लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट के आधार पर दावा आपत्ति मांगे गये हैं। बिलासपुर संभाग में शिक्षा विभाग ने टी-संवर्ग (T-Cadre) के शिक्षकों और सहायक शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में संभाग स्तरीय टी-संवर्ग के विभिन्न पदों की संयुक्त अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है।

किन शिक्षकों की जारी हुई है सूची?

जारी आदेश के मुताबिक, इस वरिष्ठता सूची में निम्नलिखित संवर्गों के शिक्षक शामिल हैं:
• प्रशिक्षित स्नातक / स्नातकोत्तर, उ.व.शि. / प्र.पा.प्रा.शा. नियमित / शिक्षक एल.बी. एवं शिक्षक नियमित (भर्ती नियम-2019 के तहत नियुक्त)।
• प्रशिक्षित स्नातक / स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक नियमित / एल.बी. एवं सहायक शिक्षक नियमित (भर्ती नियम-2019 के तहत नियुक्त)।

दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश दिए हैं कि वे प्राप्त वरिष्ठता सूचियों का परीक्षण कर लें। संभाग स्तरीय वरिष्ठता क्रमांक का उल्लेख करते हुए पूर्व निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 21 सितंबर 2026 तक इस कार्यालय को हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में खंड लिपिक के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिहीन जानकारी भेजने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

बिलासपुर संयुक्त संचालक ने जारी की वरिष्ठता सूची जारी

Skip to PDF content

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment