धमतरी/बिरगुड़ी,13 अगस्त 2026।हल्बा समाज युवा प्रकोष्ट द्वारा ग्राम बीरगुड़ी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख पर्व हरेली तिहार को उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से कृषि औजारों, हल-बैल एवं पशुधन की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक खेल-कूद हांडी फोड़,रस्साकसी, कुर्सी दौड़, कब्बडी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव में हरेली पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यतिथि प्रमोद कुंजाम जनपद सदस्य ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ी हमारी गौरवशाली परंपरा है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीणों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, एकता और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अमृतलाल नाग सरपंच , उपसरपंच अकबर कश्यप,अध्यक्ष हूमन बीसेन, सचिव बुधेश नायक , नवीन गौर, विकाश शांडिल्य,संजय शांडिल्य, डाकेन्द्र कश्यप, हेमिन बीसेन, चमेलीबाई देव,कीर्तनीबाई गौर ,वसिष्ट बीसेन, गोवर्धन नाग,शुभम गौर और मंच का संचालन संतोष नाग ने किया ।



















