न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध शराब-जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश, SP समेत पुलिस अधिकारी रहे मौजूद.

August 30, 2026 11:49 AM
IPS अमरेश मिश्रा ने धमतरी में ली समीक्षा बैठक
---Advertisement---11

धमतरी, 30 अगस्त 2026। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा (IPS) ने आज रविवार को धमतरी में पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी, शाखा प्रभारी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बताया गया कि बैठक के दौरान आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने अपराध, लंबित प्रकरणों, शिकायतों और गंभीर मामलों की समीक्षा करते हुए एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

NDPS मामलों पर विशेष फोकस।

IG ने NDPS एक्ट के मामलों में प्रभावी विवेचना, नशे के तस्करों और नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। साथ ही न्यायालय में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामलों की नियमित समीक्षा, गवाहों की उपस्थिति और अभियोजन की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधिकारियों को दिया लीडरशिप प्रशिक्षण।

अपराध समीक्षा बैठक के साथ पुलिस अधिकारियों के लिए लीडरशिप एवं कार्यक्षमता विकास प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। इसमें टीम मैनेजमेंट, निर्णय क्षमता, बेहतर समन्वय, नेतृत्व कौशल और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

आगामी त्यौहारों को देखते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।साथ ही अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने को कहा गया।

IG ने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment