न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG IFS Transfer 2026: छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 24 IFS अधिकारियों का तबादला किया है। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।

August 8, 2026 9:37 AM
---Advertisement---11

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; देखें पूरी सूची

रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 24 IFS अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, टाइगर रिजर्व, विभिन्न वनमंडलों, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम और PCCF कार्यालय में पदस्थापना शामिल है।

इस फेरबदल में कई अधिकारियों को वनमंडलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति और विभागीय मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी CCF बनाया गया है।
  • दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • पंकज राजपूत रायपुर के नए वन उप संरक्षक होंगे
  • प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है।
  • संदीप बलगा को पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल की जिम्मेदारी मिली है।
  • मयंक पाण्डेय को गरियाबंद का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
  • सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • श्रीनिवास तन्नेटी महासमुंद के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।
  • जितेन्द्र कुमार उपाध्याय की नवीन पदस्थापना छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में की गई है।
  • संजय यादव को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है।
  • कुमार निशांत को खैरागढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी मिली है।
  • पंकज कुमार कमल को मरवाही वनमंडल का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
  • पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
  • लोकनाथ पटेल को सरगुजा वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शषिगानंदन के. कांकेर के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।
  • अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी मिली है।
  • रौनक गोयल को PCCF कार्यालय में वन उप संरक्षक बनाया गया है।
  • ग्रीष्मी चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति मिली है।
  • चंद्रशेखर परदेशी कोरिया के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।
  • दिपेश कपिल को बस्तर वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • चंद्र कुमार अग्रवाल दुर्ग के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।
  • ऋषभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है।
  • विपुल अग्रवाल सूरजपुर के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।

वन विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव

राज्य सरकार के इस फेरबदल में मैदानी वनमंडलों के साथ-साथ वन विभाग के महत्वपूर्ण संस्थानों में भी अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व, सरगुजा, बस्तर, रायपुर, कांकेर, दुर्ग, सूरजपुर, गरियाबंद समेत कई वनमंडलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में भी कई अधिकारियों की पदस्थापना और प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासनिक बदलाव के बाद अब संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment