न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : 40 घंटे बाद भी घर नहीं लौटा मासूम निकेतन! मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा चौथी का छात्र,फिर घर से निकला और हो गया लापता,परिजन चिंतित…

July 30, 2026 6:40 AM
---Advertisement---11

धमतरी,30 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद ख़बर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां चौथी कक्षा में पढ़ाई करने वाला बच्चा लापता हो गया है,जिसके बाद से परिजन काफी परेशान है.. बताया जा रहा परिवार वालों ने बच्चों को ढूंढने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला ऐसे में थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया गया है,जहां पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

पूरा घटनाक्रम सिहावा थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव की है,जहां निकेतन पिता भारत लाल साहू 28 जुलाई यानी बीते मंगलवार की शाम करीब 5 बजे से लापता है जो 40 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक घर नहीं लौटा है,परिजनों ने बताया कि मासूम निकेतन गांव के ही स्कूल कक्षा चौथी का छात्र है, जो रोज की तरह मंगलवार को पढ़ाई करने स्कूल गया था, जहां से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा,और कुछ देर रुककर कपड़ा चेंज करने के बाद शाम क़रीब 5 बजे घर से निकला जो अभी तक वापस नहीं आया है।

इधर बच्चे के घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने निकेतन को आस पास ढूंढना शुरू किए लेकिन फिर भी उनका कहीं पता नहीं चला ऐसे घबराए घरवालों ने मामले की सूचना सिहावा थाने दी,जहां परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज़ कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है, वहीं खबर लिखे जाने तक मासूम बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन बेहद चिंतित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment