CG Teacher Bharti 2026, apply online, CG Teacher Bharti 2026, last date, CG Teacher Exam Date 2026, छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती आवेदन 2026, छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती की अंतिम तिथि, CG Teacher Bharti 2026 notification
रायपुर। CG Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। CG Teacher Bharti 2026 के लिए आवेदन 7 अगस्त से शुरू हुए हैं और उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा निर्देश के अनुसार आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आवेदन में गलती होने पर 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।
CG Teacher Bharti 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 7 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 2 सितंबर 2026 |
| आवेदन सुधार | 3 से 5 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड | 19 अक्टूबर 2026 संभावित |
| परीक्षा | 25 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक |
Read Also- CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती में डीएलएड व TET से मिलेगी छूट, इन अभ्यर्थियों को सरकार ने दी राहत, पढ़िए सरकार का आदेश
2 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा निर्देश के मुताबिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने का अवसर दिया जाएगा।
Read Also-CG Teacher Recruitment 2019: 54 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, सहायक शिक्षक भर्ती की उम्मीदें हुई खत्म
25 अक्टूबर को होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
CGSSB के परीक्षा निर्देश के अनुसार शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 25 अक्टूबर 2026, रविवार रखी गई है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जारी निर्देश के मुताबिक प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि 19 अक्टूबर 2026 है।
Read Also–छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ में 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू; 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा, पढ़िए डिटेल
16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के रूप में सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुरनगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव को शामिल किया गया है।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से मिलेगी।
Read Also– Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक के बाद अब 1,654 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल
आवेदन से पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन जरूरी
कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों के लिए प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की व्यवस्था की है। एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा के लिए दोबारा अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी।हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दर्ज जानकारी को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है। मंडल द्वारा परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन आवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Read Also-शिक्षक प्रमोशन ब्रेकिंग: 15 अगस्त तक होगा शिक्षकों का प्रमोशन! DPI ने बुलाई अहम बैठक, 10 अगस्त को VC के जरिए होगी समीक्षा
वर्गवार परीक्षा शुल्क निर्धारित
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जारी निर्देश के अनुसार शुल्क इस प्रकार है—
- सामान्य वर्ग: 350 रुपये
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 250 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग: 200 रुपये
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में शामिल होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा शुल्क की राशि उनके उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे परीक्षा शुल्क का भुगतान किया गया है।
आवेदन में सुधार के लिए मिलेगा 3 दिन का समय
अभ्यर्थी यदि ऑनलाइन आवेदन में कोई गलती कर देते हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 3 दिनों तक उसमें सुधार कर सकेंगे। हालांकि, प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दर्ज मूल जानकारी में सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने या केवल परीक्षा में शामिल होने से अभ्यर्थी की पात्रता स्वतः सिद्ध नहीं होगी। पात्रता के लिए संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित भर्ती नियम एवं शैक्षणिक योग्यता की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे
जारी परीक्षा निर्देश के अनुसार लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से एक सही विकल्प का चयन करना होगा।सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। जिन प्रश्नों का उत्तर अभ्यर्थी नहीं देंगे, उनके लिए शून्य अंक दिया जाएगा।
यहां पढ़े शिक्षक भर्ती से जुड़े पूरे नोटिफिकेशन
CGSSB Teacher Recruitment 2026 परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित होने के कारण सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा।
शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी
पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि में से निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बैग, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
CG Teacher Recruitment 2026 दावा-आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क
परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी जाएगी। अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करनी होगी। प्रति प्रश्न दावा-आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।मंडल द्वारा प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा और विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
CG Teacher Vacancy 2026 अभ्यर्थी वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग द्वारा जारी भर्ती नियम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा का पाठ्यक्रम CGSSB की वेबसाइट पर “Syllabus” लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
CG Teacher Exam Date 2026 महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में:
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 7 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक |
| आवेदन में त्रुटि सुधार | 3 से 5 सितंबर 2026 |
| संभावित परीक्षा तिथि | 25 अक्टूबर 2026 |
| प्रवेश पत्र की संभावित तिथि | 19 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक |
| परीक्षा केंद्र | 16 जिला मुख्यालय |
शिक्षकों भर्ती का सिलेबस
CG Teacher Bharti 2026 से जुड़े सवाल
CG Teacher Bharti 2026 के आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं।
CG Teacher Bharti 2026 की Last Date क्या है?
शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा कब होगी?
CG Teacher Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।
CG Teacher Exam 2026 का समय क्या है?
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
क्या आवेदन में Correction का मौका मिलेगा?
हां, अभ्यर्थी 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
CG Teacher Bharti 2026 की परीक्षा कितने जिलों में होगी?
परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।



















