न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Teacher News: DPI का बड़ा निर्देश, शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची से पहले 16 अक्टूबर तक देना होगा दावा-आपत्तियों का ब्यौरा

छत्तीसगढ़ DPI ने व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक ई-संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची को लेकर निर्देश जारी किये। दावा-आपत्तियों का ब्यौरा 16 अक्टूबर 2026 तक जमा करना अनिवार्य।

October 14, 2026 8:16 AM
DPI का आदेश हुआ जारी।
---Advertisement---11

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ ने सभी संभागीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों को व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला (स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित) ई-संवर्ग की वरिष्ठता सूची के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं।

संचालनालय ने दावा-आपत्तियों के परीक्षण के बाद आवश्यक दस्तावेजों सहित पूरी जानकारी 16 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा है।जारी निर्देश के अनुसार, एक अप्रैल 2026 की स्थिति में जारी प्रारंभिक वरिष्ठता सूची पर जिलों और संभागों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण किया जा रहा है।

इसके बाद वरिष्ठता क्रमांक 01 से 21871 तक की सूची एक्सेल शीट के माध्यम से तैयार कर भेजी जा रही है। हालांकि, अब भी कुछ जिलों से दूरभाष और अन्य माध्यमों से दावा-आपत्तियां प्राप्त होने की जानकारी सामने आ रही है।

सीनियरिटी लिस्ट की अंतिम सूची जारी होने से पहले दावा आपत्ति

CG Teacher Seniority List: 16 अक्टूबर तक देना होगा पूरा ब्यौरा

लोक शिक्षण संचालनालय ने अंतिम वरिष्ठता सूची को त्रुटिरहित तरीके से जारी करने के उद्देश्य से सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है।

निर्देश के मुताबिक, प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद संबंधित अभिमत और आवश्यक दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी संचालनालय में उपलब्ध करानी होगी। यह जानकारी कक्ष प्रभारी या सहायक संचालक के माध्यम से 16 अक्टूबर 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं।

सभी कार्यरत शिक्षकों के नाम शामिल होने का देना होगा प्रमाणपत्र
अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने से पहले सूची में शामिल शिक्षकों के नाम और उनकी जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।संबंधित संयुक्त संचालकों को इस आशय का प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा कि जारी वरिष्ठता सूची में सभी कार्यरत शिक्षकों के नाम शामिल हैं और सूची में दर्ज जानकारी पूरी तरह सही है। इसका उद्देश्य वरिष्ठता सूची के प्रकाशन के बाद संभावित त्रुटियों और विसंगतियों को कम करना है।

सीधी भर्ती और पदोन्नति से संबंधित जानकारी भी जरूरी

DPI के निर्देश में वरिष्ठता सूची तैयार करते समय नियुक्ति और मेरिट से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करने को कहा गया है।
• प्रधान पाठक माध्यमिक शाला: सीमित परीक्षा के माध्यम से नियुक्त प्रधान पाठकों की मेरिट क्रम संबंधी जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।
• व्याख्याता की सीधी भर्ती: सीधी भर्ती से नियुक्त व्याख्याताओं का ऑल ओवर रैंक सही तरीके से दर्ज किया जाना है।
• वरिष्ठता निर्धारण: सूची के कॉलम-18 में वरिष्ठता निर्धारण से संबंधित बिंदु पर अंतिम निर्णय अभी विचाराधीन बताया गया है।
इन जानकारियों का सही तरीके से संधारण अंतिम वरिष्ठता सूची की शुद्धता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

तारीख के प्रारूप में गलती होने पर करना होगा सुधार

संचालनालय ने सूची में दर्ज तारीखों के प्रारूप को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये हैं। यदि किसी शिक्षक की जानकारी में दिनांक DD-MM-YYYY के स्थान पर MM-DD-YYYY प्रारूप में दर्ज है, तो संबंधित कार्यालय को उसमें आवश्यक सुधार कर सही प्रारूप में जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।इस तरह की त्रुटियों को दूर करने के बाद ही संबंधित विवरण अंतिम सूची के लिए भेजने को कहा गया है।

प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए TET प्रमाणपत्र की जानकारी अलग से देनी होगी

निर्देश में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए टीईटी (TET) उत्तीर्ण प्रमाणपत्र की जानकारी अलग से प्रस्तुत करने को कहा गया है।संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित श्रेणी के शिक्षकों के टीईटी उत्तीर्ण होने से संबंधित विवरण और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध कराये जाएं।

शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची पर टिकी नजरें

DPI के इस निर्देश के बाद व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ई-संवर्ग के शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। अब संबंधित संभागीय कार्यालयों को दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में पूरी जानकारी भेजनी होगी।

अंतिम वरिष्ठता सूची कब जारी होगी, इसकी तारीख फिलहाल स्पष्ट नहीं की गयी है। हालांकि, 16 अक्टूबर 2026 तक जानकारी जमा करने की अनिवार्य समय-सीमा तय होने से सूची के प्रकाशन से पहले की प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment