न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG शिक्षकों का सत्याग्रह आज: शिक्षक दिवस पर तुता मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक, TET आधारित पदोन्नति के लिए होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को नवा रायपुर के तुता मैदान में हजारों TET उत्तीर्ण शिक्षक जुटेंगे। शिक्षक TET आधारित पदोन्नति की मांग को लेकर न्याय सत्याग्रह करेंगे।

September 5, 2026 4:21 AM
टीईटी पास शिक्षकों ने किया संयुक्त संचालक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
---Advertisement---11

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले, NCTE गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ राजपत्र के आधार पर पदोन्नति की मांग; सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील

रायपुर। शिक्षक दिवस आज जहां पूरे देश में शिक्षकों का सम्मान हो रहा है, तो वही दूसरी तरफ आज शिक्षक अपने सम्मान के लिए सत्याग्रह पर उतरेंगे। शिक्षक दिवस के

शिक्षक दिवस पर तुता मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक, TET आधारित पदोन्नति के लिए होगा न्याय सत्याग्रह
शिक्षक दिवस पर तुता मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक, TET आधारित पदोन्नति के लिए होगा न्याय सत्याग्रह

मौके पर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। 5 सितंबर को नवा रायपुर के तुता मैदान में प्रदेशभर से हजारों TET उत्तीर्ण शिक्षक जुटेंगे। शिक्षक अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर यहां ‘TET आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ करेंगे।

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित है। संघ की मांग है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, NCTE की गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लेखित नियमों के आधार पर पात्र शिक्षकों को जल्द पदोन्नति दी जाए।

पदोन्नति में पात्रता नियम लागू करने की मांग

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विषय के अनुरूप योग्य और पात्र शिक्षकों की नियुक्ति बेहद जरूरी है। उनका दावा है कि TET की पात्रता के आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने से विद्यार्थियों को विषयानुकूल, अनुभवी और पात्र शिक्षक मिल सकेंगे।

शिक्षकों के अनुसार इससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

सुप्रीम कोर्ट और NCTE के प्रावधानों का दिया हवाला

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के प्रावधानों में शिक्षक भर्ती और पदोन्नति में TET की पात्रता को लेकर स्पष्ट व्यवस्था है। छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में भी इससे संबंधित प्रावधान मौजूद हैं।

संघ का आरोप है कि इसके बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण पात्र शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। शिक्षकों की मांग है कि निर्धारित पात्रता नियमों के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

शिक्षक दिवस पर सरकार तक पहुंचाएंगे आवाज

अपनी मांगों को शासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षक 5 सितंबर को तुता मैदान, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

संघ के अनुसार ‘न्याय सत्याग्रह’ के माध्यम से शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि पात्रता नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठता सूची जारी कर जल्द पदोन्नति आदेश जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की अपील

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। संघ का कहना है कि यह विषय केवल शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ा नहीं है, बल्कि स्कूलों में योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

संघ ने सरकार से मांग की है कि मामले में जल्द निर्णय लेकर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment