IAS Transfer News। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को शासन-प्रशासन में कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई नियुक्तियों के तहत रिमीजियूस एक्का को SUDA (State Urban Development Agency) का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। वहीं प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त (Commissioner) बनाया गया है। वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश के तहत कुल 8 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से विभिन्न विभागों के कार्यों में तेजी आएगी।











