न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG-SAS Transfer: कई जिला के CEO व अफसरों के तबादले, देखिये राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। कई जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जानें पूरी सूची।

July 8, 2026 3:50 AM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • इन्द्रजीत वर्मन को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के CEO पद से हटाकर अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, नया रायपुर बनाया गया।
  • राजीव कुमार पाण्डेय को नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त पद से अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर भेजा गया।
  • भारती चंद्राकर को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के CEO पद से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नया रायपुर नियुक्त किया गया।
  • दिनेश कुमार नाग को जिला पंचायत कोरबा के CEO पद से महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर बनाया गया।
  • नयनतारा सिंह तोमर को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज से स्थानांतरित कर अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई।
  • गोकुल राम राठौर को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से जिला पंचायत मुंगेली के CEO पद पर भेजा गया।
  • आयुष चतुर्वेदी को जिला पंचायत कोरिया से जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के CEO पद पर पदस्थ किया गया।
  • अभिषेक कुमार गुप्ता को अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा से जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के CEO पद पर नियुक्त किया गया।
  • प्रभाकर पाण्डेय को जिला पंचायत मुंगेली के CEO पद से संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर भेजा गया।
  • शशांक पाण्डेय को SUDA रायपुर में पदस्थ रहते हुए अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CRIDCL) तथा CHiPS के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

वहीं कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं, देखिये पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment