न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG: स्कूलों में छुट्टी: भीषण बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित, शिक्षकों का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी स्थगित, पढ़िए आदेश

भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी और डायट का ट्रेनिंग प्रोग्राम स्थगित। जानिए अब 15 सितंबर 2026 को होगी नई बैठक।

September 11, 2026 7:12 AM
स्कूलों में भीषण बारिश की वजह से छुट्टी घोषित
---Advertisement---11

जगदलपुर/रायपुर | छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

भीषण बारिश किन्वज से स्कूलों में छुट्टी घोषित
बस्तर के स्कूलों में छुट्टी का आदेश

बस्तर जिले में स्कूलों का एक दिवसीय अवकाश घोषित

बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, जिला बस्तर ने आज यानि 11 सितंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश (क्रमांक/8128/स्टेनो/शाला/2026) के अनुसार, जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 11.09.2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देशन में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश: आदेश के तहत बस्तर जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आज शिक्षण कार्य स्थगित रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

आज शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम बदला

बारिश की वजह से शिक्षकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुआ बदलाव
शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम बदलाव

ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द, नई तारीख का ऐलान

भारी बारिश और स्कूलों में अचानक अवकाश घोषित होने के प्रभावस्वरूप शिक्षा विभाग से जुडेस प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बस्तर द्वारा आज आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित करना पड़ा।

डायट बस्तर द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/801/डाइट/2026-27) के अनुसार, “शाला अनुभव कार्यक्रम वर्ष 2026-27 हेतु प्रधान अध्यापक मेंटर की उन्मुखीकरण विषयक” बैठक जो दिनांक 11.09.2026 को दोपहर 02:00 बजे आयोजित की जानी थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के तहत आगामी 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

बारिश की वजह से शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी बदला। अब 11 की जगह 15 सितम्बर को ट्रेनिंग
शिक्षकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुआ बदलाव

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अत्यधिक बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बच्चों को नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य रही है। इसमें सामान्य से करीब 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment