Inspector Transfer News: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 निरीक्षकों (Inspector/TI) के अंतर-जिला तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद लिया गया है। लंबे समय से लंबित इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में बड़ी संख्या में ऐसे निरीक्षक शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सल प्रभावित जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनमें बस्तर संभाग में तैनात कई थाना प्रभारियों (टीआई) को अब मैदानी जिलों में पदस्थापना का अवसर मिला है।












