न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी: जमीन की लड़ाई में जान लेने पर हो गया था उतारू, अब कोर्ट ने सुनायी 7 साल की सजा, पुलिस की कड़ी विवेचना से मिला पीड़ित को न्याय

July 10, 2026 2:02 PM
---Advertisement---

धमतरी,10 जुलाई 2026। जमीन विवाद में आरीनुमा लोहे के हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने आरोपी सुरेंद्र कुमार ध्रुव को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला थाना सिविल लाइन रूद्री से जुड़ा है। बताया गया जहां 14 नवंबर 2024 को ग्राम बेन्द्रा नवागांव निवासी निरंजन ढीमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमीन विवाद को लेकर आरोपी सुरेंद्र कुमार ध्रुव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे के लकड़ी काटने वाले आरीनुमा हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,प्रकरण की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक अमित बघेल एवं सहायक उपनिरीक्षक भीष्म अवस्थी ने की। विवेचना के दौरान जुटाए गए सशक्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष न्यायालय में आरोप सिद्ध कराने में सफल रहा, जिसके बाद आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने उत्कृष्ट विवेचना और प्रभावी साक्ष्य संकलन के लिए तत्कालीन विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अमित बघेल एवं सहायक उपनिरीक्षक भीष्म अवस्थी को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment