न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह तीन दिन बाद समाप्त, अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार,प्रशासन से सकारात्मक बातचीत के बाद बनी सहमति

Dhamtari News: गंगरेल बांध प्रभावितों का तीन दिन से जारी जल सत्याग्रह समाप्त। प्रशासन से सकारात्मक बातचीत के बाद फैसला, अब मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे मांगें।

October 14, 2026 3:36 PM
गंगरेल बांध प्रभावितों का तीन दिन से जारी जल सत्याग्रह समाप्त।
---Advertisement---11

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध प्रभावितों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा जल सत्याग्रह तीसरे दिन समाप्त हो गया। 12 अक्टूबर से जारी इस आंदोलन का समापन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा के बाद हुआ।

गंगरेल बांध प्रभावित अपनी मांगों को लेकर घुटने भर पानी में उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस जल सत्याग्रह में करीब 45 से 50 प्रभावित शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक उनका उचित व्यवस्थापन नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
आज 9 प्रदर्शनकारियों की बिगड़ी तबीयत

जल सत्याग्रह के दौरान आज नौ प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई। लगातार पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के बीच प्रदर्शनकारियों की सेहत प्रभावित होने से आंदोलन को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

प्रशासन से चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रहने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जल सत्याग्रह समाप्त करने का निर्णय लिया। चर्चा के दौरान आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल

जल सत्याग्रह समाप्त होने के बाद अब गंगरेल बांध प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखकर न्याय की गुहार लगाएगा। प्रभावितों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और व्यवस्थापन से जुड़े मुद्दों का समाधान निकलेगा।

फिलहाल, तीन दिनों से जारी जल सत्याग्रह समाप्त हो गया है, लेकिन प्रभावितों की मांगों के समाधान को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment