न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG.. इधर सड़क पर करते दिखा बड़ा सा तेंदुआ, उधर कुंए में गिरा.. रायपुर से बुलाए गए विशेष रेस्क्यू टीम,VIDEO आया सामने देखें…

August 7, 2026 5:29 AM
---Advertisement---11

धमतरी/कांकेर, 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों में तेंदुओं की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बता दे कि धमतरी जिले के सिहावा – नगरी वनांचल क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्राणियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच तेंदुए का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बड़ा सा तेंदुआ बेखौफ होकर सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान किसी राहगीर ने तेंदुए का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला केरेगांव वन परिक्षेत्र के गुड़रापारा – हितली मार्ग का है। बताया जा रहा है कि जहां बीते देर रात तेंदुआ सड़क पार करते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से शाम के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर जाने से बचने और तेंदुआ या भालू दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिरगुड़ी रेंज के कर्राघाटी गांव में तेंदुआ एक ग्रामीण के घर घुसकर दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, इस दौरान तेंदुआ भी उसी घर में मृत हालात में पड़ा हुआ मिला था,उससे पहले महमल्ला गांव के एक सूखे कुएं तेंदुआ गिर गया था, हालांकि वन विभाग की टीम घंटों मेहनत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था,वहीं क्षेत्र से आए दिन तेंदुआ द्वारा, बकरे..मुर्गे के शिकार के मामले सामने आते रहते हैं।

कांकेर में कुएं में गिरा तेंदुआ।

उधर उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र के सांईमुंडा गांव में एक तेंदुआ किसान रमेश मरकाम के घर की बाड़ी में स्थित कुएं में गिर गया,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर डीएफओ, वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए तेंदुए पर लगातार नजर बनाए रखी।

रायपुर से पहुंची विशेष रेस्क्यू टीम।

तेंदुए के आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने रायपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलायागया, जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति या वन्यप्राणी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग ने एक बार फिर लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

हालांकि तेंदुआ गांव तक कैसे पहुंचा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है,पर माना जा रहा है कि शाम के बाद रात होते ही शिकार की तलाश में तेंदुआ गांव तक पहुंचा होगा और इस दौरान वह कुंए में गिर गया, बताते है कि इस तरह का ये पहला मामला नहि है, बल्कि क्षेत्र से पहले भी ऐसे घटनाएं हो चुकी है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment