न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश, मां व भाई ने मिलकर की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार

July 2, 2026 10:29 AM
---Advertisement---

धमतरी। शराबी बेटे से मां इस कदर परेशान थी, कि अपने ही बेटे की जान ले ली। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी, दरअसल मां-बेटे की साजिश से हुआ मर्डर निकला। धमतरी के बिरेझर में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल शुरुआती दौर में यह आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकला।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गोजी गांव में फांसी पर लटका मिला था युवक का शव

मामला धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम गोजी का है। यहां रहने वाले नरसिंह साहू का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए गहन जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की और हत्या की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

शराब के लिए पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी मां और भाई से शराब पीने के लिए पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

मां और भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment