धमतरी। क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति ने धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा से राजधानी रायपुर में मुलाकात किए, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सिविल अस्पताल और कॉलेज की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान लिलेश प्रजापति ने क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा को नवरात्रि के अवसर पर बेलरगांव आने का आमंत्रण भी दिया,जिसे मंत्री टंक राम वर्मा ने सहर्ष स्वीकार किया।
ये भी रहे मौजूद।
इस अवसर पर जनपद सदस्य नगरी एवं महिला मोर्चा प्रभारी, नारायणपुर प्रेमलता नागवंशी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौर्याध्वज सेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, केशर यादव, बेलर मंडल उपाध्यक्ष रमेश नेताम सहित युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










