न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

दुर्ग में गर्लफ्रेंड की शराब पार्टी ब्वायफ्रेंड की चली गयी जान, झगड़े के बाद बिगड़ी थी युवक की तबीयत, पुलिस ने पूछताछ की शुरू

दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद युवक सिद्धांत की संदिग्ध मौत हो गई। गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद वह छत पर बेसुध मिला। शॉर्ट पीएम में हार्ट अटैक की बात सामने आई है।

August 12, 2026 2:14 PM
दुर्ग में बॉयफ्रेंड की जान गर्लफ्रेंड की घर की छत पर मिला
---Advertisement---11

दुर्ग। गर्लफ्रेंड से हुए विवाद के कुछ देर बाद ही ब्वायफ्रेंड की जान चली गयी। मामला दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र का है, जहां ब्वायफ्रेंड व गर्लफ्रेंड अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिद्धांत के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार शराब पार्टी के दौरान गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद सिद्धांत की तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ देर बाद वह घर की छत पर बेसुध हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की प्रारंभिक वजह हार्ट अटैक बताई गई है। हालांकि पुलिस विवाद और उसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने के बीच किसी संबंध की भी जांच कर रही है।

शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में सिद्धांत के अलावा उसकी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर, उसकी सहेली निमिषा और ग्रेसी मौजूद थीं। अंजलीना नर्सिंग की छात्रा बताई जा रही है। बताया गया कि सभी ने रात में शराब पार्टी की थी।पार्टी के बाद सिद्धांत ने नशे की हालत में अंजलीना के साथ गाली-गलौज की। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अंजलीना ने सिद्धांत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सिद्धांत नाराज होकर घर की छत पर चला गया।

छत पर बेसुध मिला सिद्धांत

कुछ देर बाद जब सिद्धांत छत पर बेसुध हालत में मिला तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अंजलीना ने उसे होश में लाने के लिए CPR देने की कोशिश की, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।इसके बाद सिद्धांत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंजोरा चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब पार्टी, गर्लफ्रेंड के साथ हुए विवाद और इसके बाद सिद्धांत की तबीयत बिगड़ने के बीच कोई सीधा संबंध था या नहीं।फिलहाल पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल तथ्यों और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कुछ समय पहले चली गई थी नौकरी

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सिद्धांत पहले निजी नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी चली गई थी। उसकी मां रायपुर के एक स्कूल में सरकारी शिक्षिका हैं।युवक की मौत की वास्तविक परिस्थितियां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा दी है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment